ईराक़ में ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख क़ासिम अता नें कहा है कि ईराक़ में सक्रिय आतंकवादियों के सर पर सऊदी अरब का हाथ है। उन्होंने कहा कि सऊदी नंबर प्लेट वाली जिन गाड़ियों को ज़ब्त किया गया है उनसे पता चलता है कि ईराक़ में में आतंकवादियों का नेतृत्व कर रहा है।ईराक़ी पार्लियामेंट में रक्षा और बचाव कमीशन के सदस्य शवान मोहमम्मद ताहा नें भी अल क़ायदा से सम्बंधित दाएश संगठन के लीडरों के सऊदी अरब से सम्बंधों का हवाला देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय अदालतों से कहा है कि वह ईराक़ में आतंकवादियों को उपलब्ध कराई जाने वाली आर्थिक और सैन्य मदद करने वालों की समीक्षा करें। ईराक़ के एक सीनियर विश्लेषक और स्ट्रॉटेजिक मामलों के जानकार नें भी आतंकवादियों के लिये सऊदी अरब से ईराक़ में गाड़ियाँ भेजे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह के क़दमों को रोकने के लिये ईराक़ के सीमाई क्षेत्रों को कंट्रोल करना होगा।
16 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514315
ईराक़ में ख़ुफ़िया विभाग के प्रमुख क़ासिम अता नें कहा है कि ईराक़ में सक्रिय आतंकवादियों के सर पर सऊदी अरब का हाथ है। उन्होंने कहा कि सऊदी नंबर प्लेट वाली जिन गाड़ियों को ज़ब्त किया गया है उनसे पता चलता है कि ईराक़ में में आतंकवादियों का नेतृत्व कर रहा है।